तिरुवनंतपुरम , मई 02 -- केरल मंत्रिमंडल ने शनिवार को वालपराई दुर्घटना के संबंध में वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया।

इस दुर्घटना में मलप्पुरम के पांग स्थित सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिवार के कुछ सदस्यों को ले जा रहा एक वाहन पलट गया था।

मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गय निर्णय के अनुसार, मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से उन पाँच मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की जाएगी, जिनके पास बीमा कवरेज नहीं था। अन्य मृतक शिक्षक बीमा के अंतर्गत कवर थे।

यह सहायता मृतकों के परिवारों को प्रदान की जाएगी, जिनमें स्कूल बस चालक नौशाद अली, रसोइया साजिदा, रुखिया, शकीला और छात्र मोहम्मद हिशाम शामिल हैं।

मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया कि सरकार एक मृतक शिक्षक के पुत्र मोहम्मद शाहद, एक अन्य मृतक शिक्षक की पुत्री मसनीन और वाहन के चालक मोहम्मद फाहिस का चिकित्सा खर्च वहन करेगी। जिन मामलों में पीड़ित बीमा के दायरे में आते हैं, वहाँ बीमा कवरेज से अधिक होने वाले किसी भी अतिरिक्त उपचार खर्च का वहन भी 'मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष' से किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित