तिरुवनंतपुरम , अक्टूबर 09 -- केरल डाक मंडल ने राज्य के छह नगर निगमों में बुक किये गये स्पीड पोस्ट आइटम के लिए 'अगले दिन डिलीवरी' की गारंटी वाली सेवा शुरू की है जिसके तहत बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अगले कामकाजी दिन डिलीवरी सुनिश्चित की जायेगी।
मंडल कार्यालय में मेल विभाग के सहायक निदेशक बैजूकुमार बीएल ने योजना की जानकारी दी।
यह सेवा शुक्रवार को 'विश्व डाक दिवस' और 'राष्ट्रीय डाक सप्ताह' समारोह के हिस्से के रूप में शुरू की गयी। केरल मंडल के मुख्य डाकपाल अमिताभ सिंह ने छह नगर निगमों के महापौरों को संबोधित पत्र पोस्ट करके इसका उद्घाटन किया। इस योजना में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोच्चि, त्रिशूर, कोझिकोड और कन्नूर शामिल हैं। इस पहल के तहत इन नगर निगम क्षेत्रों के डाकघरों में बुक किये गये स्पीड पोस्ट दस्तावेज़ और पार्सल अगले कामकाजी दिन सुनिश्चित किये जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित