तिरुवनंतपुरम , अगस्त 22 -- केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने केरलवासियों और दुनिया भर में रहने वाले मलयाली लोगों को ओणम की शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने अपने संदेश में कहा कि राज्य का सबसे प्रिय त्योहार ओणम है जो महाराजा महाबली की अपनी प्रिय प्रजा के पास आनंदमय वापसी का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि ओणम से जुड़ी धूप, फूल और गीत धरती और लोगों के दिलों में चमक लाते हैं।

यह त्योहार जाति, पंथ और धर्म से परे है और समानता, सद्भाव और एक न्यायपूर्ण विश्व की आशा का चिरस्थायी संदेश देता है। इसके साथ ही पारंपरिक पोशाक, भव्य ओणम भोज और एकजुटता की भावना ओणम को वास्तव में एक अविस्मरणीय उत्सव बनाती है।

श्री अर्लेकर ने कहा, "इस खूबसूरत राज्य में अपना दूसरा ओणम मनाते हुये, मैं प्रार्थना करता हूं कि शांति और समृद्धि का इसका आशीर्वाद केरल के हर घर तक पहुंचे।"उन्होंने सभी को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित