चेन्नई , अगस्त 20 -- केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने नये मुल्लापेरियार बांध के निर्माण का प्रस्ताव रखते हुए गुरुवार को कहा कि उनका राज्य इस परियोजना का पूरा खर्च उठाने को तैयार है और तमिलनाडु को पूरा पानी मिलना जारी रहेगा।

श्री सतीशन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में कोवलम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में कहा कि केरल मुल्लापेरियार बांध के लंबे समय से लंबित मुद्दे पर तमिलनाडु के साथ सहयोग करने को तैयार है। उन्होंने मौजूदा बांध को लेकर चिंताओं को दूर करने के मकसद से एक नये तरीके पर विचार करने का सुझाव दिया। प्रस्ताव के तहत तमिलनाडु नये बांध की डिजाइन, जगह चुनने और निर्माण की जिम्मेदारी ले सकता है, जबकि केरल इसके निर्माण का पूरा खर्च उठाएगा।

श्री सतीशन ने यह भी साफ किया कि नया बांध बनने से तमिलनाडु के पानी के अधिकारों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। केरल मुल्लापेरियार परियोजना से तमिलनाडु को पानी का उसका पूरा हिस्सा देता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित