तिरुवनंतपुरम , सितंबर 09 -- ऑक्सिलियम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की प्रबंध निदेशक और चार्टर्ड स्ट्रक्चरल इंजीनियर दिव्या लथिका कुमारी (दिव्या दिवाकर) को जी20 यंग एंटरप्रेन्योर्स अलायंस (जी20 वाईईए) समिट 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। यह समिट 15 से 18 सितंबर तक ऑस्ट्रिया के वियना में आयोजित होने वाला है।

पूरे भारत से सीआईआई 'यंग इंडियंस' प्रतिनिधिमंडल के लिए चुने गये 34 प्रतिनिधियों में से दिव्या केरल की एकमात्र प्रतिनिधि हैं। जी20 वाईईए युवा उद्यमियों और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले संगठनों का एक वैश्विक नेटवर्क है। यह प्रति वर्ष जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले आयोजित होता है, ताकि आर्थिक विकास में उद्यमिता की भूमिका को बढ़ावा दिया जा सके और युवा उद्यमियों को एक ऐसा मंच मिल सके, जहां वे आपस में जुड़ सकें, मिलकर काम कर सकें और नीतिगत चर्चाओं में अपना योगदान दे सकें।

लगभग दो दशकों के अवसंरचना और आवास के अनुभव के साथ, सुश्री दिव्या ने ऑक्सिलियम वेंचर्स का नेतृत्व करते हुए टर्नकी रेसिडेंशियल और वाणिज्यिकी परियोजना के डिज़ाइन और निष्पादन में काम किया है, जिसमें गुणवत्ता और सततता पर ध्यान केंद्रित किया गया है। एओटीएस जापान और त्रिवेंद्रम के कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग की पूर्व छात्रा, केरल स्टार्टअप मिशन और अन्य संस्थानों के मूल्यांकन पैनल में इंडस्ट्री एक्सपर्ट के रूप में भी काम करती हैं।

वह आईसीईसी केरल की राज्य संयोजक, बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, तिरुवनंतपुरम की कार्यकारी समिति के सदस्य और थालिर तिरुवनंतपुरम की को-चेयर के रूप में नेतृत्व स्तर पर हैं, जो यंग इंडियंस की एक पहल है जो स्कूल के बच्चों को मार्गदर्शन देती है।

वियना समिट में, दिव्या केरल की खूबियों को दिखाने और सस्टेनेबल हाउसिंग, अवसंरचना तकनीकी, बुजुर्गों के अनुकूल आवास, मेडिकल पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की संभावनाओं को तलाशने की योजना बना रही हैं। वह व्यापार और निवेश के लिए विझिनजम सीपोर्ट को एक गेटवे के रूप में भी पेश करेंगी।

उनके काम के मुख्य क्षेत्रों में सतत मॉड्यूलर निर्माण के माध्यम से घरों की कमी को दूर करना, अवसंरचना गुणवत्ता की निगरानी के लिए इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स तकनीकी का इस्तेमाल करना और स्मार्ट प्रणाली से जुड़े सीनियर-फ्रेंडली घर बनाना शामिल है। वह मेडिकल पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में साझेदारी के मौक़े भी तलाशेंगी और तकनीकी स्थानान्तरण एवं निवेश को बढ़ावा देंगी, जिनसे समुदाय के विकास में योगदान मिल सके।

सालाना जी20 वाईईए समिट पॉलिसी की वकालत करने का काम भी करती है। इसमें शामिल देशों के प्रतिनिधि एक औपचारिक बयान तैयार करते हैं, जिसमें व्यापार, युवाओं के नवाचार, डिजिटल अवसंरचना और आर्थिक पॉलिसी जैसे क्षेत्रों पर सुझाव शामिल होते हैं। इसके बाद इन सुझावों को जी20 शेरपा और नीति निर्माता के सामने पेश किया जाता है, ताकि उन्हें व्यापक जी20 प्रक्रिया में इनपुट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके।

वियना में 2026 में होने वाला समिट युवा उद्यमियों, निवेशकों, नीति-निर्माताओं और अन्य अंतरराष्ट्रीय हितधारकों को एक साथ लाएगा। यहां उद्यमिता, नावचार और आर्थिक विकास पर चर्चा होगी, साथ ही सीमा-पार सहयोग और व्यापार नेटवर्किंग के अवसर भी मिलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित