तिरुवनंतपुरम , जुलाई 25 -- केरल के उद्योग और वाणिज्य मंत्री पी.के. कुन्हालीकुट्टी ने कहा है कि राज्य को अंतरिक्ष , विमानन और रक्षा उद्योगों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार नए निवेश को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचा विकसित करने और उद्योग एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए पूरा समर्थन देगी।

श्री कुन्हालीकुट्टी ने कहा कि केरल अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में मौजूद अवसरों का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार इन क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देने के लिए सभी ज़रूरी सहायता प्रदान करेगी।

उन्होंने राज्य के अंतिरक्ष औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के प्रयासों के तहत शुक्रवार को यहां प्रमुख औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ हुई एक परामर्श बैठक में बोलते हुए कहा कि प्राप्त सभी मूल्यवान सुझावों की गंभीरता से जांच की जाएगी और समयबद्ध तरीके से ज़रूरी नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे।

बैठक में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) केंद्रों के निदेशकों ने गगनयान, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन, लूनर मिशन और न्यू जेनरेशन लॉन्च व्हीकल जैसे कार्यक्रमों से उभर रहे प्रमुख अवसरों पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित