कोझिकोड , मार्च 29 -- केरल के वायनाड जिले के एक आवासीय क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में एक वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।
जिले के सुल्तान बथेरी के पास मुदाकोल्ली में हुई इस घटना में महिला के पैर का फ्रैक्चर हो गया है। इसके अलावा भी अन्य गंभीर चोटें आयी हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना शनिवार तड़के उस समय हुई, जब महिला अपने घर के आंगन में थीं। बताया जा रहा है कि वह बाहर शौचालय से लौट रही थीं, तभी हाथी ने अपनी सूंड से उन्हें उठाकर काफी दूर फेंक दिया।
थंकम्मा (80) नामक इस महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और वर्तमान में सुल्तान बथेरी के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हमले में उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है और रीढ़ की हड्डी तथा पसलियों में भी चोटें आयी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित