तिरुवनंतपुरम , सितंबर 30 -- केरलम में कोवलम से कासरगोड के बेकल तक 616 किलोमीटर लंबे वेस्ट कोस्ट वाटरवे के विकास का काम तेजी आयी है। राज्य सरकार ने इसे प्राथमिकता वाली परियोजना के रूप में चिह्नित किया है, जिसके तहत जल परिवहन, पर्यटन और माल ढुलाई को बढ़ावा देने के लिए नहरों के विस्तार, पुलों के पुनर्निर्माण, जेट्टी और बोट टर्मिनल के निर्माण तथा पुनर्वास कार्य किए जा रहे हैं।

अक्कुलम-चेतुवा खंड को परियोजना के पहले चरण के रूप में पहले ही शुरू किया जा चुका है और इसी के तहत अक्कुलम-कडिनमकुलम मार्ग पर जल्द नई नाव सेवा शुरू की जाएगी। कोवलम-कोल्लम और कोझिकोड-नीलेश्वरम खंडों को राज्य जलमार्ग का दर्जा दिया गया है।

अंतर्देशीय नौवहन विभाग नहरों की चौड़ाई और गहराई बढ़ाने, पुलों के पुनर्निर्माण, नाव जेट्टी और कार्गो टर्मिनल बनाने तथा अतिक्रमण हटाने का काम कर रहा है। कडिनमकुलम और तिरुवनंतपुरम क्षेत्रों में नहर विकास से प्रभावित 614 परिवारों को पुनर्वास पैकेज में शामिल किया गया है। अब तक पुनर्वास पर 71.87 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित