तिरुवनंतपुरम , अक्टूबर 07 -- केरलम युवा कल्याण बोर्ड ने युवाओं, विशेषकर जेन जी और जेन अल्फा से जुड़े लोगों को अपने विचार, दृष्टिकोण और सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचाने में सक्षम बनाने के लिए 'सीन केरल' पहल की शुरुआत की है।
इस पहल का उद्देश्य नयी पीढ़ी के दृष्टिकोण को समझना और सरकारी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
'सीन केरल' पोर्टल युवाओं को अपने विचार और सुझाव सीधे सरकार के साथ साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा, जिससे युवा पीढ़ी और सरकार के बीच नियमित संवाद का मार्ग प्रशस्त होगा।
खेल, युवा मामले एवं पंजीकरण मंत्री ओ जे जनीश ने कहा कि राज्य युवा कल्याण बोर्ड के तहत इस तरह के पोर्टल की शुरुआत से राज्य सरकार की गतिविधियों में युवाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि समाज के भविष्य को आकार देने में युवाओं की निर्णायक भूमिका होती है और अधिक रचनात्मक तथा प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए उनकी भागीदारी अनिवार्य है। इस पहल को राज्य सरकार के 100 दिवसीय कार्यक्रम के रूप में लागू किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित