नयी दिल्ली , जुलाई 09 -- देश के अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा समूहों में से एक केपी ग्रुप की कंपनी केपी एनर्जी ने एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी के लिए 50.4 मेगावाट क्षमता वाली पवन ऊर्जा परियोजना का पहला चरण सफलतापूर्वक विकसित कर उसे चालू कर दिया है।
केपी एनर्जी की गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कमीशन की गई क्षमता में सुजलॉन द्वारा निर्मित 16 विंड टरबाइन जनरेटर शामिल हैं, जिनमें प्रत्येक की स्थापित क्षमता 3.15 मेगावाट है। ये सभी टरबाइन गुजरात के कच्छ जिले के नखत्राणा स्थित वांकी साइट पर स्थापित किये गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित