बेंगलुरु , अगस्त 23 -- कर्नाटक लोक सेवा आयोग के जरिए हुई पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती मामले में कथित अनियमितताओं की जांच को तेज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को लगभग तीन घंटे के इंतजार के बाद आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार के बेंगलुरु स्थित बंद फ्लैट का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया और तलाशी ली।
ईडी की टीम दोपहर को जयामहल इलाके में स्थित श्री कुमार के आवास पर पहुंची, लेकिन फ्लैट बंद मिला। बताया जा रहा है कि उनका फोन भी बंद आ रहा था और परिसर में प्रवेश का कोई दूसरा जरिए नहीं था। इसके बाद अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस, पड़ोसियों और सरकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में लगभग तीन घंटे तक इंतजार किया। बाद में एक चाबी बनाने वाले को मौके पर बुलाया गया, जिसने डुप्लीकेट चाबी बनाई। इसके बाद ईडी अधिकारियों ने फ्लैट में प्रवेश कर तलाशी शुरू की।
यह नाटकीय घटनाक्रम केपीएससी पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती प्रक्रिया में कथित हेरफेर और उससे जुड़े संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की बढ़ती जांच के बीच सामने आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित