देहरादून , जुलाई 26 -- उत्तराखंड में केदारनाथ की यात्रा पर आए गुजरात के एक श्रद्धालु की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गयी।
आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग जनपद के कालीशिला क्षेत्र में कल हृदयाघात के कारण अचेत हुए गुजरात निवासी पर्वत भाई (44) का जिला प्रशासन, यूकाडा, डी.डी.आर.एफ., पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से प्रतिकूल मौसम और दुर्गम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू कर हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा गया था। जहां उन्हें मैक्स अस्पताल में ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित