रुद्रप्रयाग( केदारनाथ),22मार्च (वार्ता) उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम में हालिया भारी बर्फबारी के बाद पूरी केदार घाटी सफेद चांदी जैसी बर्फ की चादर से ढकी हुई है। वर्तमान में धाम का नजारा अत्यन्त दिव्य और विहंगम नजर आ रहा है। इस कठिन मौसम और शून्य से नीचे गिरते तापमान के बावजूद, धाम की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित