देहरादून , अप्रैल 28 -- भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जनपद के उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित श्री केदार नाथ धाम में मंगलवार को समाचार लिखते समय हो रही हल्की बारिश और अत्यधिक ठंड को देखते हुए नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को विशेष कदम उठाए जा रहे हैं।

तीर्थयात्रियों को ठंड से राहत दिलाने के लिए धाम के विभिन्न प्रमुख स्थानों और पड़ावों पर अलाव (बोनफायर) की व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित