नयी दिल्ली , अक्टूबर 23 -- दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जुर्माना लगाये जाने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगा है।

श्री मल्होत्रा ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि श्री मान ने संसद और विधानसभा में शराब पीकर जाने के कई रिकार्ड बनाये हैं और जिसकी अकसर चर्चा होती रहती है, लेकिन अब वह देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गये हैं जिन पर सीमा-शुल्क नियम 1962 के अंतर्गत रुपये 50 हजार का जुर्माना लगा है।

उन्होंने कहा कि श्री मान ने विदेश यात्रा से लौटते हुए सीमा-शुल्क के नियम की अवहेलना करते हुए विलासिता के कर योग्य सामान होते हुए भी ग्रीन चैनल से निकलने की कोशिश की, लेकिन सतर्क अधिकारियों ने रोक कर उनके सामान की जांच की और फिर अनेक चीजों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित