नयी दिल्ली , मई 12 -- आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नीट प्रश्नपत्र लीक को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार परीक्षाओं को सफलतापूर्वक कराने में असफल रही है।
श्री केजरीवाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रश्नपत्र लीक को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा कि यह लोगों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि अब तक चार बार नीट पेपर लीक हो चुका है। इससे साबित होता है कि बड़े स्तर पर कोई मिलीभगत है।
आप नेता ने कहा कि जो पेपर लीक नहीं रोक सकते हैं वह सरकार क्या चलायेंगे। सरकार लाखों बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने छात्रों से जन आंदोलन करने के लिए सड़कों पर उतरने का भी आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित