कोलकाता , मार्च, 14 -- तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले लाइंस ऑफ लीगेसी 'विरासत की लकीर' की थीम पर डिजाइन की गई नई जर्सी का अनावरण किया है।
इस डिजाइन के केंद्र में वे निर्णायक पल हैं जिन्होंने पिछले कुछ सालों में केकेआर के सफर को आकार दिया है। 2008 की उस यादगार शुरुआती रात से लेकर, जब ब्रेंडन मैकुलम ने नाबाद 158 रन बनाए थे और रिंकू सिंह के आखिरी ओवर में लगाए गए पांच छक्कों तक, केकेआर ने ऐसे कई पल दिए हैं जो आईपीएल के इतिहास का हिस्सा बन गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित