कोलकाता , मई 24 -- कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 70वें मुकाबले में टॉस जीत कर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमें पता है कि प्लेऑफ के लिए सिनारियो क्या है। इसके अलावा विकेट भी अच्छी लग रही है। पिछले छह मैचों में हमने अच्छा किया है और इस मैच में भी अच्छा करना चाहते हैं। मुझे अपनी टीम पर गर्व है।
वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि मैं भी अगर टॉस जीतता तो पहले गेंदबाजी ही चुनता। हम अब देखेंगे कि अगले सीज़न क्या बेहतर कर सकते हैं। मुझे नहीं लगता है कि इस सीज़न हमने ख़राब क्रिकेट खेली है। बल्कि उन मौकों को भुना नहीं पाए हैं, जहां से रिजल्ट चेंज हो सकता था। हमें इन चीजों से सीखने की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित