नयी दिल्ली , मई 09 -- दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप तालिका के र्ग्ष 10 या यहां तक कि शीर्ष 20 रन स्कोरर्स की सूची में अधिक बदलाव नहीं हुआ, लेकिन पहले से ही तीसरे स्थान पर मौजूद केएल राहुल ने 23 रन की पारी खेलकर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। अब वह 468 रन के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार हैं।
इस मामले में 494 रन के साथ हाइनरिक क्लास शीर्ष पर तथा 475 रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले में हमेशा की तरह वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें रहेंगी। इसके अलावा जीटी के ओपनर बी साई सुदर्शन और शुभमन गिल भी रेस में तेज़ी से आगे बढ़ सकते हैं। सूर्यवंशी फ़िलहाल 404 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं, जबकि साई सुदर्शन 385 रन के साथ सातवें और गिल 378 रन के साथ दसवें स्थान पर हैं। ऑरेंज कैप तालिका में कार्तिक त्यागी इस सीजन केकेआर के लिए लगातार विकेट निकाल रहे हैं। पिछले चार मैचों में उन्होंने आठ विकेट लिए हैं, जिसमें शुक्रवार को मिले दो विकेट भी शामिल हैं। अब उनके कुल 13 विकेट हो गए हैं। हालांकि वे अभी टॉप खिलाड़ियों से थोड़ा पीछे हैं, लेकिन तेजी से ऊपर बढ़ रहे हैं।
इस तालिका में शीर्ष पांच में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भुवनेश्वर कुमार और अंशुल कम्बोज 17-17 विकेट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं, जहां दोनों के बीच अंतर इकॉनमी रेट का है। वहीं 16 विकेट के साथ प्रिंस यादव, कगिसो रबाडा और इशान मलिंगा मौजूद हैं।
शनिवार को रबाडा मैदान पर उतरेंगे। पिछले छह मैचों में उनके नाम 12 विकेट हैं और अगर उन्होंने यही लय बरकरार रखी, तो शनिवार रात उनके सिर पर पर्पल कैप भी हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित