लखनऊ , मार्च 28 -- केईआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन-19 के लिए लखनऊ सुपर जांयट्स (एलएसजी) के साथ प्रिंसिपल पार्टनर के रूप में रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है।
इस साझेदारी का उद्देश्य देशभर में कंपनी के ब्रांड और व्यावसायिक उपस्थिति को और सशक्त बनाना है। 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल सीजन के दौरान देश के प्रमुख स्टेडियमों में होने वाले मुकाबलों के जरिए केईआई को व्यापक ब्रांड विजिबिलिटी और एंगेजमेंट का अवसर मिलेगा।
इस सहयोग के तहत कंपनी जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने और वंचित वर्ग के युवा खिलाड़ियों को समर्थन देने की पहल भी कर रही है। इस कार्यक्रम को रिषभ पंत,मयंक यादव और अर्जुन तेंदुलकर समेत एलएसजी के अन्य खिलाड़ियों की उपस्थिति में प्रस्तुत किया जा रहा है।
प्रिंसिपल पार्टनर के रूप में केईआई का लोगो टीम की आधिकारिक जर्सी पर दाहिनी ओर प्रमुखता से प्रदर्शित होगा, जिससे पूरे टूर्नामेंट के दौरान मजबूत ब्रांड उपस्थिति सुनिश्चित होगी। इसके अलावा कंपनी विभिन्न ऑन-ग्राउंड एक्टिवेशन और फ्रेंचाइज़ी गतिविधियों में भी भागीदारी करेगी।
गौरतलब है कि केईआई इंडियन सुपर लीग (आईएसएल),प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) समेत कई प्रमुख खेल आयोजनों से जुड़ी रही है। कंपनी जमीनी स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और घरेलू लीगों के माध्यम से उभरते खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के लिए भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।
इस साझेदारी के तहत केईआई को टीम और खिलाड़ियों की छवियों तथा फ्रेंचाइज़ी लोगो का उपयोग अपने मार्केटिंग और प्रचार अभियानों में करने का अधिकार भी प्राप्त होगा, जिसे विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक रूप से प्रसारित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित