बिहारशरीफ , जून 20 -- बिहार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर ने शनिवार को कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में सभी क्षेत्रों में प्रगति की है। मंत्री संजय सिंह टाइगर ने आज नालंदा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में आयोजित 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विकास कार्यों को गति दे रही हैं। बिहार लगातार विकास और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब अपराधियों एवं भ्रष्टाचारियों के लिए कोई जगह नहीं है।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प अब केवल एक सपना नहीं, बल्कि उसकी मजबूत बुनियाद रखी जा चुकी है। उन्होंने विपक्ष द्वारा बिहार की कानून-व्यवस्था पर उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते कहा कि विपक्ष गैर-जिम्मेदाराना राजनीति कर रहा है और जनहित के मुद्दों से पूरी तरह दूर हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित