नयी दिल्ली , अगस्त 25 -- केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण कनाडा की आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार को टोरंटो पहुंच गयीं।
टोरंटो पीयरसन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके आगमन पर कनाडा में महावाणिज्य दूत महावीर सिंघवी ने उनकी अगवानी की और उनका औपचारिक स्वागत किया।
वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट पर यह जानकारी साझा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित