जयपुर , अक्टूबर 24 -- उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ (एनडब्ल्यूआरईयू) के तत्वावधान में केंद्रीय रेलवे अस्पताल जयपुर में व्याप्त अनियमितताएं एवं चिकित्सा लाभार्थियों को आ रही परेशानियों के निवारण के लिए शनिवार को एक दिवसीय सांकेतिक धरना एवं प्रदर्शन किया गया।

एनडब्ल्यूआरईयू के मंडल मंत्री राकेश यादव ने बताया कि इस धरने में जयपुर मंडल के लगभग चार सौ से अधिक कर्मचारी एवं पेंशनरों ने भाग लिया। यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर ने कहा कि चिकित्सा निदेशक के हठधर्मिता पूर्ण रवैये ने हमें यह कदम उठाने पर मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि यह एक शुरुआत है, यदि उनके रवैये में सुधार नही हुआ। चिकित्सा लाभार्थी एवं स्टाफ की परेशानियां यदि दूर नहीं हुई तब आगे इससे बडा संघर्ष होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित