पटना , मार्च 13 -- केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को एनएच एवं एनएचएआई से जुड़ी परियोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बिहार पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल सहित एनएच एवं एनएचएआई के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से क्षेत्रीय पदाधिकारी भी बैठक से जुड़े।यह बैठक पटना तथा बिहार में चल रही प्रमुख सड़क परियोजनाओं, विशेष रूप से पटना रिंग रोड की प्रगति, भूमि अधिग्रहण, निर्माण कार्यों की समयसीमा, यातायात प्रबंधन तथा अन्य संबंधित मुद्दों पर केंद्रित रही।
सचिव श्री पाल ने केन्द्रीय मंत्री को प्रस्तुति के माध्यम से राज्य की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनों की प्रगति, कनेक्टिविटी, परियोजनाओं की टाइमलाइन, आवागमन एवं परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रहे अवरोधों से अवगत कराया। आमस-दरभंगा, गलगलिया-बहादुरगंज, मुंगेर-मिर्जा चौकी, रजौली-बख्तियारपुर, पटना रिंग रोड, पटना-गया डोभी, ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर सहित कई अन्य सड़क परियोजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित