चेन्नई , मई 29 -- केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कोयंबटूर में आयोजित एक बैठक में तमिलनाडु राज्य की दो राष्ट्रीय महत्व की प्रमुख पाइपलाइन परियोजनाओं की प्रगति और लंबित मुद्दों की समीक्षा की।

आधिकारिक के अनुसार इन परियोजनाओं में जीएआईएल की कोच्चि-कूट्टानाड-बैंगलोर-मैंगलोर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन की संशोधित परियोजना लागत लगभग 5,909 करोड़ रुपये है और लगभग 96.6 प्रतिशत कार्य प्रगति हो चुकी है। वहीं बीपीसीएल की इरुगुर-देवनागोंथी मल्टी प्रोडक्ट पाइपलाइन की संशोधित परियोजना लागत लगभग 1,732 करोड़ रुपये है और लगभग 82.6 प्रतिशत कार्य प्रगति हो चुकी है। इसी प्रकार बीपीसीएल की इरोड और नीलगिरी जिलों के लिए सीजीडी परियोजना, जिसकी परियोजना लागत 3,685 करोड़ रुपये है और लगभग 44.6 फीसदी कार्य प्रगति हो चुकी है।

तिरुप्पुर जिला कलेक्टर, तमिलनाडु औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (टीआईडीसीओ) के अधिकारी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राज्य राजमार्ग प्राधिकरण, भारतीय गैस प्राधिकरण लिमिटेड (जीएआईएल), भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड (बीपीसीएल ) के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी और अन्य हितधारक बैठक में शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित