उदयपुर , नवम्बर 03 -- केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे चार नवंबर को उदयपुर के दौरे पर रहेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खड़से पूर्वाह्न 10:40 बजे महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पहुंचेंगी। उदयपुर में वह स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर अपराह्न साढ़े चार बजे महाराणा प्रताप हवाई अड्डा पहुंचेंगी जहां से वह नयी दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित