अलवर , मई 10 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का रविवार को राजस्थान में अलवर लोकसभा क्षेत्र के निवासियों द्वारा सम्मान किया गया।

श्री यादव के निवास पर सुबह से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं, विधायक, पदाधिकारियों सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर माल्यार्पण, दुपट्टा ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ अर्पित करके स्वागत किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल, अलवर के उद्योगपति, सहित कई समाजिक मंडलों के पदाधिकारी, कई व्यापार मंडलों के पदाधिकारी मिले।

उद्योगपतियों ने मंत्री से ठप होते जा रहे उद्योगों को सहायता करने और सुविधाएं प्रदान करने की मांग की। उन्होंने व्यापारियों और उद्योगपतियों से व्यापार और उद्योगों को लेकर चर्चा की और उन्हें ज्ञापन दिया। इस मौके पर उपस्थित सभी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर श्री यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जीत है उन्होंने यहां आए सभी लोगों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन देते हुए कहा कि अलवर का विकास पहली प्राथमिकता है। अलवर को विकास की दृष्टि से पहले पायदान पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसके बाद श्री यादव ने अलवर के अम्बेडकर सर्किल पर बाबा भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित