अजमेर , मार्च 29 -- केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी के राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ स्थित कार्यालय पर स्थानीय लोगों सहित उनके समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के रविवार को प्रसारित मन की बात सुना।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मन की बात सुनने के लिए केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी के कार्यालय पर लोग एकत्र हुए। किशनगढ़ और आसपास के इलाकों से आई महिलाओं ने भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को ध्यान से सुना। इस मौके पर स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं और भागीरथ समर्थकों के अलावा स्थानीय लोग भी मौजूद रहे ।

मन की बात के लिए केंद्रीय मंत्री भागीरथ के कार्यालय पर बड़ा टीवी स्क्रीन लगा कर जनता के बैठने के उचित प्रबंध किए गए।

इस अवसर पर श्री चौधरी के पुत्र सुभाष चौधरी ने बताया कि श्री मोदी ने लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का भी आव्हान किया। कहीं न कहीं देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी का अनुसरण कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित