ईटानगर , अप्रैल 28 -- केंद्र में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी जिले की जीरो घाटी का दौरा करते हुए सरकार की प्रमुख योजनाओं के जमीनी असर का आकलन किया।
श्री वर्मा ने मंत्री ने व्यक्तिगत रूप से पाई गेट पर प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई-शहरी) का निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य पीएमएवाई-शहरी की प्रगति की समीक्षा करना और 'सभी के लिए आवास' उपलब्ध कराने में इसकी प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना था। उन्होंने होंग गांव में पुन्यो उचित मूल्य की दुकान (एफपीएस) का भी दौरा किया, ताकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के कार्यान्वयन का आकलन करते हुए यह सुनिश्चित किया जा सके कि रियायती खाद्यान्न पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित