नागपुर , अगस्त 03 -- महाराष्ट्र प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केंद्र सरकार की ई-20 ईंधन नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास का घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें गांधी गेट के पास रोक लिया और हिरासत में ले लिया।

केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने नागपुर में गडकरी वाडा की ओर मार्च किया। हालांकि, उस इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और पुलिस ने गांधी गेट के पास ही जुलूस को रोक दिया, जिससे प्रदर्शनकारी आगे नहीं बढ़ सके।

प्रदर्शनकारियों हिरासत में लेने के बाद कुछ देर के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया, लेकिन बाद में स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित