चंडीगढ़ , फरवरी 03 -- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कमलम में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने संबोधित किया। दोनों नेताओं ने बजट को दूरदर्शी विकासोन्मुखी और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की मजबूत नींव बताया।
प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 यह स्पष्ट करता है कि भारत आर्थिक रूप से मजबूत है और निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने राजकोषीय अनुशासन बनाए रखते हुए जीडीपी के मुकाबले राजकोषीय घाटे को लगभग 4.5 प्रतिशत तक सीमित रखा है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था को स्थिरता मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित