उदयपुर , जुलाई 09 -- केंद्रीय जनजाति राज्यमंत्री दुर्गादास उइके दो दिवसीय दौरे पर 11 जुलाई को राजस्थान में उदयपुर आएंगे।
श्री उइके यहां धरती आबा जनजाति उन्नत ग्राम अभियान, पीएम जन मन एवं केंद्र सरकार की योजनाओं पर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने गुरूवार को यहाँ बताया कि राज्य स्तरीय बैठक उदयपुर में जनजातीय अनुसंधान संस्थान सभागार में होगी। श्री उइके 11 जुलाई को मध्याह्न 12 बजे डबोक हवाई अड्डे पहुंचेंगे और वहां से सीधे बैठक स्थल पर जायेंगे। बैठक के पश्चात दोपहर सवा दो बजे वह सर्किट हाउस पहुंचेंगे जहां से वह अपराह्न तीन बजे रवाना होकर सलूंबर जिले के गांव नाल हलकार पहुंचेंगे। यहां श्री उड् संसदीय संकुल परियोजना में भगवान बिरसा मुंडा महावृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से रवाना होकर शाम करीब साढ़े पांच बजे खेरवाडा जाएंगे, जहां एकलव्य मॉडल स्कूल, खेरवाड़ा का निरीक्षण करने के साथ एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण करेंगे। रात करीब साढ़े आठ बजे वह उदयपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित