नयी दिल्ली , सितंबर 20 -- केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि पंजाब आज नशे के गंभीर संकट से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि नशे ने कई परिवार उजाड़ दिए हैं और कई नौजवानों की जिंदगी तबाह और बर्बाद कर दी है।
यहां जारी एक बयान में श्री चौहान ने कहा कि इस समस्या के खिलाफ समाज और जनता को मिलकर निर्णायक लड़ाई लड़ने की जरूरत है। इस मकसद से वह कल (सोमवार) को तलवंडी साबो के रविदासिया चौक स्थित दाना मंडी में 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' का उद्घाटन करेंगे और इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा वह मैसरखाना में जनसभा और बठिंडा में किसानों व स्वयं सहायता समूह की दीदियों से सीधा संवाद करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित