नयी दिल्ली, एक मई (वार्ता) अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शुक्रवार को विधानसभा चुनावों की मतगणना के काम के लिए केवल केंद्र सरकार और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारियों को मतगणना पर्यवेक्षक और सहायक के रूप में नियुक्त करने के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी।
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए डाले गए वोटों की गिनती के काम के लिए राज्य सरकार के कर्मियों को बाहर कर दिया है।
पार्टी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के उस हालिया आदेश को चुनौती दी है, जिसने इन भूमिकाओं से राज्य सरकार और राज्य पीएसयू कर्मचारियों को बाहर रखने का विरोध करने वाली उसकी अंतरिम अर्जी को खारिज कर दिया था।
गौरतलब है कि मतगणना चार मई को होनी है, जिसे देखते हुए पार्टी ने कल (शनिवार) को तत्काल सुनवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित