नयी दिल्ली , अगस्त 20 -- कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित पार्टी के कई प्रमुख नेताओं ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रीमती गांधी और श्री खरगे के अलावा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित