बठिंडा , मई 12 -- पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) के नेता नील गर्ग ने मंगलवार को भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि भाजपा ने केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग जैसी स्वायत्त संस्थाओं को राजनीतिक बदले की कार्रवाई के औजार में बदल दिया है। इन एजेंसियों का उद्देश्य अब न्याय दिलाना नहीं, बल्कि विपक्षी दलों की आवाज दबाना रह गया है।

भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए श्री गर्ग ने कहा कि इससे पहले पश्चिम बंगाल और दिल्ली में भी केंद्रीय एजेंसियों के जरिए निर्वाचित सरकारों और नेतृत्व पर दबाव बनाने की कोशिशें देखी गयी थीं। अब वही 'गंदी राजनीति' पंजाब में दोहराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पंजाब विजिलेंस दफ्तर पर सीबीआई की रेड भाजपा की हताशा का सीधा परिणाम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित