आइची-नागोया (जापान) , अक्टूबर 22 -- भारतीय पैरा बैडमिंटन जोड़ी कृष्णा नागर और नित्या श्री ने एशियाई पैरा खेल 2026 में गुरुवार को मिश्रित युगल एसएच6 में कांस्य पदक जीता।

आज यहां कृष्णा नागर और नित्या श्री की भारतीय जोड़ी का सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के रीना मार्लिना और सुभान से बेहद कड़ा मुकाबला हुआ। इस कड़े मुकाबले में भारतीय जोड़ी को 14-21, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित