पटना , अक्टूबर 16 -- बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को कहा है कि कृषि यांत्रिकरण योजना के तहत कृषि यंत्रों की खरीद और संबंधित प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अनुदान की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
कृधि मंत्री ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और किसानों को समयबद्ध तरीके से लाभ पहुंचाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है।
श्री सिन्हा ने शुक्रवार को कृषि यांत्रिकरण योजना की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत योजना के सभी घटकों के सत्यापित आवेदनों और ऑनलाइन लॉटरी से चयनित किसानों की सूची कृषि यांत्रिकरण पोर्टल पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए यह सूची जिला स्तर पर संयुक्त कृषि भवन परिसर, प्रखंड स्तर पर प्रखंड कार्यालय परिसर और पंचायत स्तर पर पंचायत कृषि भवन परिसर में भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे किसानों को चयन प्रक्रिया और अपने स्वीकृति पत्र की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित