, July 25 -- पटना, 25 जुलाई (वार्ता बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी सह विशेष पदाधिकारी , कृषि बाजार समिति (वि.) को उनके क्षेत्राधिकार अंतर्गत स्थित सभी बाजार प्रांगणों का नियमित निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि बाजार प्रांगण में किसी भी व्यक्ति, संस्था अथवा संगठन की ओर से बिना अनुमति किसी प्रकार का अवैध हाट, मेला अथवा अन्य अनाधिकृत गतिविधि संचालित नही हो।
श्री सिन्हा ने कहा कि इस निर्देश के बाद बाजार प्रांगण में कोई अतिक्रमण या ऐसी कोई गतिविधि संज्ञान में आती है, तो उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल बंद कराया जाये।
कृषि मंत्री के कहा कि ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि बाजार समिति के प्रांगणों में विभिन्न प्रकार का आयोजन बिना अनुमति किया जा रहा है। कृषि विपणन निदेशालय के अधीनस्थ बाजार प्रांगणों में बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति के किसी भी प्रकार का अवैध हाट, मेला, अस्थायी बाजार अथवा अन्य अनाधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन किया जाना अनुमान्य नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित