नयी दिल्ली , मार्च 28 -- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) नयी दिल्ली ने ऑनलाइन कक्षाओं से संबंधित अपने 25 मार्च की पिछली सूचना वापस ले ली है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पहले की सूचना की समीक्षा के बाद, आईसीएआर-आईएआरआई ने अगले ही दिन अपने परिसर में सभी कार्य सुचारु रूप से बहाल कर दिये थे।

आईसीएआर-आईएआरआई के स्नातक विद्यालय ने एक संशोधित सूचना (दिनांक 26 मार्च 2026 के आदेश द्वारा) जारी कर पुष्टि की कि सभी बैचों (स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी) की कक्षाएं नियमित शैक्षणिक कार्यक्रम के अनुसार ऑफलाइन मोड में जारी रहेंगी। छात्रावास और भोजन सहित सभी सुविधाएं पूरी तरह से चालू हैं और सभी छात्रों को सेवाएं प्रदान करती रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित