पटना , अप्रैल 30 -- ारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने पार्टी के नेता,पूर्व मुखिया एवं मधुबनी जिला मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष कृपानंद झा पर मधुबनी जिले के अरेर थाना अंतर्गत नवकरही गांव में हुए जानलेवा हमले की निंदा की है और मुख्यमंत्री से अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।
पार्टी ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है, जिसका नेतृत्व स्वयं राज्य सचिव करेंगे। टीम में राज्य सचिवमंडल सदस्य रामचंद्र महतो और प्रमोद प्रभाकर को शामिल किया गया है।
भाकपा राज्य सचिव ने बताया कि 29 अप्रैल 2026 को अपराधियों ने कृपानंद झा के घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। घायल कृपानंद झा का इलाज मधुबनी सदर अस्पताल में चल रहा है।
पार्टी ने राज्य सरकार से मांग की है कि इस गंभीर घटना में शामिल सभी अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित