मुंबई , अक्टूबर 11 -- अभिनेत्री कृति खरबंदा ने नवरात्रि के पहले दिन अपनी शादी के जश्न की एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। चटक नारंगी रंग के आकर्षक परिधान और हाथों में सजी बारीक मेहंदी में कृति बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।कृति ने तस्वीर के साथ अपने संदेश में मां शैलपुत्री की कृपा, नई शुरुआत, आंतरिक शक्ति और ऊर्जा के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
अभिनेत्री ने लिखा, "नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री की कृपा के साथ नई शुरुआत, आंतरिक शक्ति और ऊर्जा की पवित्र अनुभूति को अपने भीतर समेट रही हूं।"नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। यह दिन शक्ति, आस्था और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
कृति की यह तस्वीर उनके प्रशंसकों के बीच त्योहार के रंग और उत्साह को दर्शाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित