मुंबई , सितंबर 16 -- अभिनेत्री कृति खरबंदा ने हिंदी सिनेमा में अपने सफर के दस साल पूरे कर लिये हैं। वर्ष 2016 में 'राज़ रीबूट' से हिंदी फिल्मों में शुरुआत करने के बाद कृति ने अलग-अलग शैलियों और भूमिकाओं में काम किया।
कृति ने 'गेस्ट इन लंदन', 'शादी में जरूर आना', 'हाउसफुल 4', 'पागलपंती' और '14 फेरे' जैसी फिल्मों में अभिनय किया। हॉरर, रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा जैसी विभिन्न शैलियों में काम करते हुए उन्होंने अपने किरदारों में विविधता दिखाई।
उन्होंने खुद को किसी एक तरह की भूमिका तक सीमित नहीं रखा। रिश्तों और भावनाओं पर आधारित कहानियों के साथ-साथ मल्टीस्टारर मनोरंजक फिल्मों का भी हिस्सा बनीं।
कृति ने ओटीटी पर भी कदम रखा और 'राणा नायडू' के दूसरे सीजन में नजर आयीं। इसके साथ उन्होंने लंबे फॉर्मेट की कहानी में काम करने का अनुभव हासिल किया।
'राज़ रीबूट' से शुरू हुआ कृति का हिंदी सिनेमा का सफर अब एक दशक पूरा कर चुका है। इस दौरान उन्होंने फिल्मों और ओटीटी के जरिए अलग-अलग किरदारों को पर्दे पर उतारा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित