सिलीगुड़ी , अगस्त 15 -- पश्चिम बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एक टीम ने पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए काम करने के शक में कूचबिहार जिले के दिनहाटा से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने शुक्रवार देर रात एक अभियान चलाया और दिनहाटा-2 ब्लॉक के तहत साहेबगंज इलाके से तीनों आरोपियों राशिदुल, नसीरुद्दीन और सैफुल को गिरफ्तार किया। तीनों को शनिवार को दिनहाटा की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार लोगों पर बंगलादेश के रास्ते पाकिस्तान में अवैध रूप से भारतीय सिम कार्ड भेजने में शामिल होने का शक है। जांचकर्ता यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या उनका नकली नोटों के रैकेट से कोई संबंध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित