न्यूयॉर्क , अप्रैल 18 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत करने वाले दल में उनके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, उनके दामाद जारेड कुश्नर और संभवतः उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस शामिल होंगे।
श्री ट्रम्प ने इससे पहले कहा था कि उन्हें ईरान के साथ बातचीत की अच्छी संभावनाएं दिख रही हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि समझौते तक पहुंचने के लिये अब बहुत कम मतभेद सुलझाने शेष रह गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित