कुशीनगर , अगस्त 23 -- उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के सिधावे ग्रामसभा के बसंतपुर गांव के बाहर सरेह में रविवार को शीशम के पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे एक युवक का शव लटकता मिला।
पुलिस के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के परसौना निवासी सुनील पंजाब में कार्य करता था और शनिवार को अपने ससुराल इंदरपुर आया था। वहां पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।इसके बाद वह रात में घर जाने की बात कहकर निकल गया। लेकिन घर नहीं पहुंचा।
आज सुबह सात बजे बसंतपुर गांव के बाहर सरेह में उसका शव पेड़ से लटकता मिला।
पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में रामकोला थानाध्यक्ष चन्द्र भान ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित