कुशीनगर , अप्रैल 08 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया- घुघुली मार्ग पर बीती रात लगभग ग्यारह बजे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

मृतक की पहचान फुलवरिया गांव निवासी एक 31 वर्षीय अर्जुन यादव के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी अर्जुन यादव(31) अपने घर से रायपुर चौराहा के लिए पैदल आधा किलोमीटर पहुंचा था कि नेबुआ नौरंगिया - घुघुली मार्ग पर एक तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल अर्जुन को किसी निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा ले गए, जहाँ पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया थाने के प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित