कुशीनगर , फरवरी 11 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के रामकोला थानाक्षेत्र के गांव पुरैनी के टोला विजयपुर निवासी राइफलमैन ओमप्रकाश गुप्ता पुत्र कोटयी गुप्ता उम्र 52बर्ष जो मणिपुर म्यानमार के दुर्गम क्षेत्र में तैनात थे।
तबियत खराब के कारण इनका इलाज के दौरान सोमवार की रात्रि 9 फरवरी को दिल्ली में मृत्यु हो जाने से परिवार जनों में मातम छा गया है शव को सेना के संरक्षण में घर लाया गया और सैनिक सम्मान के साथ पुरैनी नदी घाट पर दाह-संस्कार सम्पन्न हुआ ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित