कुशीनगर , अप्रैल 27 -- उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के चौराखास थाना क्षेत्र के सरैया महंथ पट्टी गांव में सोमवार की सुबह एक 26 वर्षीय युवक का शव गांव से करीब 500 मीटर पश्चिम खेत में मिला। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति के यहां तिलक समारोह में हुए विवाद के बाद युवक की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार थाना पर मिली तहरीर के मुताबिक सुबोध गुप्ता रविवार को गांव के ही एक व्यक्ति के यहां तिलक समारोह में शामिल होने गया था। देर रात डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें मारपीट के दौरान युवक घायल हो गया।बताया जा रहा है कि डीजे संचालक ने घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित