कुशीनगर , जून 16 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम खोटही निर्भया के पास मंगलवार सुबह मोटरसाइकिल और टैंकर की भिड़ंत में तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी और एक बालिका बुरी तरह घायल हो गयी। घायल का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के गाँव ग्राम खोटही निर्भया के समीप लालवीर फिलिंग स्टेशन के पास कप्तानगंज की तरफ से आ रही मोटर साइकिल और नेबुआ की तरफ से आ रहे टैंकर की आमने सामने की टकर हो गयी। जिससे मोटर साइकिल सवार रामलखन (38) पुत्र रमाशंकर मद्धेशिया, रौनक (11) पुत्र रामलखन मद्धेशिया निवासी पिपराइच थाना पिपराइच जिला गोरखपुर की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई तथा शशिकला पत्नी रामलखन मद्धेशिया और लाडो पुत्री रामलखन मद्धेशिया निवासी उपरोक्त को उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज भेजा गया । जहां डाक्टरों ने शशिकला (35) को मृत घोषित कर दिया तथा लाडो (14) काे इलाज हेतु बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रैफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित